चेस मैच के दौरान खेलते खिलाड़ी स्रोत आयोजक
जम्मू। मायर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के स्पोर्ट्स यूनिट ने वीरवार को शतरंज प्रतियोगिता करवाई। कॉलेज के प्रो. आदित्य गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। लड़कों में कुशाल ने पहला स्थान हासिल किया। मुफीद दूसरे तो प्रत्युष तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में गुंजन कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। सानिया दूसरे और पूर्वी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रो. आदित गुप्ता ने स्पोर्ट्स यूनिट के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शतरंज मैच ने न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किया बल्कि छात्रों और कर्मचारियों के बीच खेल भावना, सौहार्द और सामुदायिक भावना को भी बढ़ावा दिया। ब्यूरो