फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारामुला के नासिर का इंडिया वॉलीबाल कैंप में चयन

विज्ञापन
बारामुला के नासिर स्रोत विभाग
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर के बारामुला जिले के युवा खिलाड़ी नासिर एजाज सोफी ने इंडिया वॉलीबाल कैंप में जगह बनाई है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित इस कैंप का उद्देश्य आगामी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप चीन के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन करना है। नासिर को देशभर के 27 यूनिटों से आए 192 खिलाड़ियों में से चुने गए 23 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। उन्होंने 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की अंडर-14 बॉयज वॉलीबाल टीम को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने नासिर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और प्रतिभा ने पूरे जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें