स्वर्ण पदक विजेता रिशव फोटो रिशव
जम्मू। जम्मू के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी रिशव ने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। हैदराबाद में आयोजित प्रतिष्ठित आईएनसी प्रतियोगिता में रिशव ने स्ट्रीट मॉडल कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने मेंस फिटनेस कैटेगरी में दूसरा मेडल भी हासिल किया। रिशव ने अन्य श्रेणियों में भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुट्ठी निवासी रिशव ने स्ट्रीट मॉडल कैटेगरी में ट्रॉफी जीतकर प्रोफेशनल स्टेटस प्राप्त किया है। वह ऐसा करने वाले जम्मू के पहले खिलाड़ी बने हैं। ब्यूरो