इस मौके पर हिस्सा लेने वालों को ट्रैकसूट और टी-शर्ट बांटे गए और साइक्लिंग राइड पूरी होने के बाद
जम्मू। स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर जम्मू ने रविवार को फिटनेस, सेहत और एक्टिव लाइफ स्टाइल के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स कम्युनिटी के साथ मिलकर साइकिल रैली निकाली। इवेंट में लगभग 100 साइकिलिस्ट ने हिस्सा लिया। इनमें एसटीसी के कोच, स्टाफ, खिलाड़ी और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स कम्युनिटी के सदस्य शामिल हुए। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स कमेटी का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष एवं सीए अमित गुप्ता ने किया। प्रतिभागियों को ट्रैक सूट और टी-शर्ट बांटे गए। रिफ्रेशमेंट भी दिया गया। इस इवेंट ने फिटनेस, टीमवर्क और कम्युनिटी जुड़ाव का संदेश दिया। माैके पर संचित अग्रवाल, आयुष महाजन, साैरव परगल आदि माैजूद रहे। ब्यूरो