जम्मू। एमए स्टेडियम में खेले गए दूसरे शेर-ए-कश्मीर डे-नाइट टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। लकी स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम 13.1 ओवरों में सिर्फ 79 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए 295 क्रिकेट क्लब ने 5.2 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। कार्तिक राजा ने मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया। उन्होंने 3.1 ओवरों में मात्र रन देकर पांच विकेट झटके। ब्यूरो