फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दानिश शर्मा राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय रेफरी व कोच दानिश शर्मा को 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में कलारीपयट्टू विद्या के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति इंडियन कलारीपयट्टू फेडरेशन ने की है। इसे युवा मामले खेल मंत्रालय एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्कूल खेल 15 से 19 अप्रैल तक नई दिल्ली में होंगे। शर्मा उन चुनिंदा तकनीकी अधिकारियों के समूह में शामिल हैं जिन्हें विभिन्न राज्यों से प्रतियोगिताओं के सुचारु और मानकीकृत संचालन के लिए नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि ने जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित किया है। उम्मीद है कि यह इस क्षेत्र के उभरते एथलीटों और खेल प्रेमियों को प्रेरित करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें