फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एमए स्टेडियम में टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
एमए स्टेडियम में टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। आयोजक
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को एमए स्टेडियम के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीसरी जम्मू-कश्मीर यूटी टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन डिविजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बशीर अहमद ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर में टेबल टेनिस को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। अंडर-11 लड़कों के मुकाबलों में अर्थवित, एकलव्य, कृषिव, प्रणब और आर्यवंश ने जीत दर्ज की। अंडर-11 लड़कियों में लक्षिता, पावनी, नायरा, शनाया और साईशा विजयी रहीं। अंडर-13 लड़कों में अंश, शिवाय, गौरिश और कृतार्थ ने अपने मुकाबले जीते। प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी और खिलाड़ियों को रैंकिंग अंक के साथ अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें