डीपीएल जम्मू में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी स्रोत पुलिस
जम्मू। पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय पुलिस ध्वज दिवस के उपलक्ष्य में जिला पुलिस ने वीरवार को जिला पुलिस लाइंस में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन एसपी मुख्यालय जम्मू संदीप भट ने किया। पहले मुकाबले में श्रीराम वालीबॉल क्लब-1 का सामना जिला पुलिस लाइंस वॉलीबॉल टीम-1 से हुआ। इसमें डीपीएल टीम-1 ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में श्रीराम क्लब-2 और सरोर वॉलीबॉल क्लब आमने-सामने आए। इस मैच में सरोर क्लब ने जीत हासिल की। इस मौके पर डीएसपी डीएसबी जम्मू अशोक कुमार और डीपीएल जम्मू के आरआई दविंदर सिंह मौजूद रहे। संवाद
डीपीएल जम्मू में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी स्रोत पुलिस