फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंतर विश्वविद्यालय शतरंज में एसएमवीडीयू की टीम उपविजेता

विज्ञापन
एसएमवीडीयू की शतरंज टीम।विश्वविद्यालय
विज्ञापन
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) की शतरंज टीम ने हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित जेपी विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर रणनीति और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए उपविजेता का खिताब जीता। खेल गतिविधि बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. कमलदीप ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. परवेज सिंह सलाथिया ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन हुआ है। कुलपति ने भी टीम और साथ गए अधिकारी को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें