छात्रों ने लिया वेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में भाग
जम्मू। इंडिया ताइक्योन फेडरेशन की ओर से एसपी स्मार्ट स्कूल एक्सचेंज रोड जम्मू में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन किया। इसमें जूनियर आईडीआरएस स्कूल, एयरफोर्स स्कूल, कॉन्वेंट स्कूल और एसपी स्मार्ट स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को एसपी स्मार्ट स्कूल ने होस्ट किया। इस बेल्ट टेस्ट में पारंपरिक ताइक्योन मार्शल आर्ट्स को एक साथ लाया गया। छात्रों ने इसमें करतब दिखाए। लोकल ऑडियंस और मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट्स ने तालियां बजाईं। ब्यूरो