फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नागपुर को हराकर जेयू की टीम क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
जेयू की टीम मैच जीतने के कोच के साथ 
विज्ञापन
- हिसार विश्वविद्यालय में खेला जा रहा अंडर वीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) की क्रिकेट टीम ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए आरटीएम विश्वविद्यालय नागपुर को 91 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अखिल भारतीय वीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट लुवास विश्वविद्यालय हिसार (हरियाणा) में खेला जा रहा है। मगलवार को मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू विश्वविद्यालय ने 20 ओवर में 217 रन का स्कोर बनाया। निरंजन सिंह ने 57 रनों की पारी खेली। विशाल सूदन ने 50 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागपुर की टीम 20 ओवर में 126 रन ही बना सकी। जम्मू यूनिवर्सिटी के गेंदबाजों ने एक बार फिर असाधारण टीम वर्क का प्रदर्शन किया। शांतुल रैना ने मैच जिताऊ गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर चार विकेट लिए। करण ने 24 रन देकर दो, बलवंत सिंह ने 20 रन देकर दो और राजकुमार बख्शी तथा राजेश ने एक-एक विकेट लिया। शांतुल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें