जीडीसी मेंढर ने जीडीसी सुरनकोट को 2-0 से हराया
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित अंतर-कॉलेजिएट वॉलीबाल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 के मंगलवार को दूसरे दिन विश्वविद्यालय वालीबाॅल कोर्ट में रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) मेंढर ने जीडीसी सुरनकोट को 2-0 से हराया। जीडीसी रियासी ने जीडीसी बिलावर को 2-1, जीडीसी बनिहाल ने जीडीसी रामनगर को 2-0, जीडीसी कुंजवानी ने जीडीसी उखराल को 2-0 से हराया। खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल, टीम वर्क और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए मैच पूरे जोश और उत्साह के साथ खेले। मैचों का संचालन मुल्कराज शर्मा, परविंदर सिंह, प्रज्ञा शर्मा, अजहर हुसैन शाह, विकास करलूपिया, शुभम शर्मा और अन्य ने किया। ब्यूरो