फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर के सोलिब का अंडर-19 मेंस चैलेंजर ट्रॉफी में चयन

विज्ञापन
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोलिब तारिक‌ स्रोत जेकेसीए
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के उभरते बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोलिब तारिक ने अंडर-19 मेंस चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीम-डी में जगह बनाई है। यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में चार से 12 नवंबर 2025 तक हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में होगी। सोलिब को दो नवंबर तक टीम के साथ जुड़ना होगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोलिब तारिक इस सत्र में जेकेसीए के लिए सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में रहे हैं। अपनी गति, नियंत्रण और दोनों दिशाओं में स्विंग कराने के कौशल ने उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। अब तक पांच मैचों में 11 विकेट लिए हैं जिसमें मुंबई और पुडुचेरी के खिलाफ दो शानदार चार-चार विकेट हॉल शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, झारखंड और तमिलनाडु के खिलाफ भी उन्होंने अहम सफलताएं दिलाईं। सोलिब सटीक लाइन-लेंथ बनाए रखने की क्षमता है। गेंदबाजी के अलावा वे बेहतरीन फील्डर और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए जेकेसीए प्रशासक ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा कि सोलिब उज्जवल भविष्य वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिनमें उच्च स्तरीय क्रिकेट में सफलता पाने के सभी गुण मौजूद हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें