मेदान, कृष्णा, आरव, अलंकृता चेस में 6 राउंड के बाद सबसे आगे
जम्मू। खारा मदाना के एलए-वीराज हॉल में इंटरनेशनल एफआईडीई रेटिंग चेस प्रतियोगिता करवाई जा रही है। शनिवार को छह राउंड के बाद मेदांश गोयल, कृष्णा कुंडू, आरव अरोड़ा और अलंकृता शर्मा सबसे आगे चल रहे हैं। अलंकृता ने शानदार खेल दिखाते हुए 5.5 पॉइंट के साथ लीडर्स की लिस्ट में जगह बनाई। प्रतियोगिता में छह राज्यों के कुल 157 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इवेंट का आयोजन जम्मू जिला चेस एसोसिएशन ने ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन और एआईसीएफ की देखरेख में किया है। एफआईडीई के चेस नियमों के अनुसार कुल आठ राउंड खेले जाएंगे। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर इस इवेंट में अपनी रेटिंग हासिल कर सकते हैं या बढ़ा सकते हैं। एफआईडीई आर्बिटर बिंदु पठानिया इवेंट की चीफ आर्बिटर हैं। अरविंदु, निर्मल शर्मा, रितीश, मंशा महाजन और स्तुति गुप्ता डिप्टी आर्बिटर हैं। यह इवेंट ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन की अध्यक्ष मीनल गुप्ता की देखरेख में करवाया जा रहा है। ब्यूरो