संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अंतर-संभाग यूटी स्तरीय प्रतियोगिता में सोमवार को यूथ हॉस्टल नगरोटा में लड़कों और लड़कियों के अंडर-19 आयुवर्ग की योग प्रतियोगिता करवाई गई। वहीं, खेल गांव नगरोटा में अंडर-17 लड़कों के फुटबाल के अंतर-संभाग यूटी स्तरीय सेलेक्शन ट्रायल हुए। इसका आयोजन जिला जम्मू के युवा सेवा एवं खेल विभाग ने किया।
यूथ हॉस्टल नगरोटा में हुई योग प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़कों में एमएचसी स्कूल के हिमांशु ने पहला, डीबीएन विद्या मंदिर के सुरिंदर ने दूसरा और एचएसएस मंगम के ओवैश रशीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। एचएसएस मोंगम के हुसैब नसीर चौथे, एमपीआईएएल के देव मेहरा पांचवें, एचएसएस चंदोरा के तरफान मोहीउद छठे और एचएसएस नोपिपना के सुहैब मंज़ू सातवें स्थान पर रहे। वहीं, लड़कियों के अंडर-19 में एमएचएएल स्कूल का दबदबा रहा, जहां की छात्राएं पहले सात स्थानों पर काबिज रही। साक्षी शर्मा ने पहला, आराध्या शर्मा ने दूसरा और सुरपिति वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अदिति वर्मा चौथे, सुनाक्षी राजपूत पांचवें, प्रकृति छठे और आकृति सिंह सातवें स्थान पर रही।प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक युवा सेवा एवं खेल जेके यूटी सुभाष चंदर छिब्बर के तत्वावधान में संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू सुरम चंद शर्मा के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आगामी प्रतियोगिता के अगले स्तर के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन करना है।