संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग ने राजकीय महिला कॉलेज (जीसीडब्ल्यू) उधमपुर को हराकर अंतर कॉलेज महिला खो खो प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। खो-खो ग्राउंड में हुए फाइनल मुकाबले में पीजी विभाग ने जीसीडब्ल्यू उधमपुर को 17-10 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में जीसीडब्ल्यू उधमपुर ने राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) रामनगर को 20-10 और पीजी विभाग जेयू ने जीडीसी कठुआ को 15-10 से हरा फाइनल में जगह बनाई थी।
क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के स्पोर्ट्स प्रभारी निदेशक डॉ. विनोद बख्शी मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक वितरित किए। टूर्नामेंट का आयोजन खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय जम्मू विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा की देखरेख में किया गया। मैचों का संचालन धीरज शर्मा, अनिल कुमार, पलबिंदर सिंह, पूजा शर्मा और गगन कुमार ने किया। विमल किशोर, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. विकेश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, पीडी सिंह, रवीश वैद, विकास करलोपिया, राज कुमार बख्शी, जय भारत, हरिंदरपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, डॉ. महक, ऋचा मंडला और मनु सिंह पवार मौजूद रहे।