जम्मू। बाहु फोर्ट में स्थित गुरु रविदास सभा में दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर बेंचप्रेस चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हुआ। रूबम शर्मा, विक्रमजीत सिंह और अमनदीप बासन ने क्रमशः 200 किलोग्राम, 215 किग्रा और 240 किग्रा वजन उठाकर सर्वश्रेष्ठ वेट लिफ्टर का खिताब हासिल कर जम्मू-कश्मीर में नया रिकॉर्ड बनाया। तरणदीप सिंह, अनुराग मगोत्रा और मीनू कलोत्रा ने जूनियर अनइक्विप्ड और इक्विप्ड में सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर का पुरस्कार जीता। सूरज सिंह और तानिया शर्मा ने सब जूनियर में पुरस्कार जीता। बिमल इंदु शर्मा, उमेश रैना, प्रवीन कुमार और राखी ग्रोवर ने मास्टर और आईएल श्रेणी में पुरस्कार जीता। चैंपियनशिप ऑल जेएंडके यूटी पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ने करवाई। इसमें जम्मू-कश्मीर के जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ, रियासी, किश्तवाड़, पुंछ, बडगाम, श्रीनगर, बारामुला और रामबन से 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पार्षद शाम लाल बस्सन, थाना प्रभारी आरती ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुर शर्मा और दुष्यंत शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। संवाद