फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी : हैदराबाद से हारा जम्मू-कश्मीर, टीम की लगातार दूसरी हार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्राफी : शुभम का अर्धशतक नहीं आया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में जम्मू-कश्मीर की टीम को लगातार दूसरे दिन भी हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को आठ विकेट से हार मिली। जयपुरिया विद्यालय के मैदान में जम्मू-कश्मीर के कप्तान शुभम खजूरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 113 रन पर ही आधी टीम आउट हो गई। पांचवें विकेट के लिए फाजील राशिद और शुभम पुंडिर के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई। शुभम ने 47 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 58 रन बनाए। राशिद ने 25 और अब्दुल समद ने 14 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए रवि तेजा, सीटीएल रक्षण और चामा मिलिंद ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन

जीत के लिए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों तन्मय अग्रवाल (20) और रोहित रायडू (38) ने शानदार शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। तिलक वर्मा और राहुल सिंह गहलोत ने 18.3 ओवर में ही टीम को जीत दिला दी। तिलक वर्मा ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। राहुल ने 35 रनों की पारी खेली। हैदराबाद ने 18.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जम्मू-कश्मीर के लिए युद्धवीर सिंह और साहिल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें