फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंतर कॉलेज चेस के महिला वर्ग में जेयू और उधमपुर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और जीसीडब्ल्यू उधमपुर ने महिला वर्ग में मुकाबले जीत कर अंतर कॉलेज चेस चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में चौथे दिन महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले और पुरुष वर्ग के क्वालीफाई मैच खेले गए।
पहले सेमीफाइनल में पीजी विभाग जेयू ने रामनगर को 4-0 से हराया। दूसरे में जीसीडब्ल्यू उधमपुर डीसी पुंछ को हराकर फाइनल में पहुंचा। फाइनल में पीजी विभाग जेयू और जीसीडब्ल्यू उधमपुर की भिड़ंत शुक्रवार को दोपहर एक बजे होगी।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग के क्वालीफाई मुकाबलों में पीजी विभाग जेयू ने जीडीसी कठुआ को 3-2, जीडीसी भद्रवाह ने जीडीसी नौशेरा को 4-0, एमआईईटी जम्मू ने जीडीसी घगवाल को 3-1 और जीसीईटी जम्मू ने जीडीसी पुंछ को 2.5-0.5 अंक के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल और फाइनल मैच सुबह और शाम के सत्र में खेले जाएंगे। मैचों का संचालन एसपी शर्मा, सुशील साहनी, इंद्रजीत सिंह और पदम देव सिंह ने किया। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा की देखरेख में मैच आयोजित किए गए।



रामनगर, जेयू, परेड वॉलीबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में (फोटो)
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से चल रही अंतर कॉलेज महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। जीडीसी रामनगर, पीजी विभाग जेयू और जीसीडब्ल्यू परेड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन

जीडीसी रामनगर ने जीएमसी राजौरी, पीजी विभाग जेयू ने जीडीसी पुंछ को लगातार दो सेट में 2-0 से हराया। आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीसीडब्ल्यू परेड ने जीडीसी मेंढर को तीन सेट में 2-1 से हराया। मैचों का संचालन मुल्ख राज, अमित शर्मा, शुभम, अनिल, बुनीत सिंह और मनु सिंह पवार ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें