जम्मू। मुदस्सिर आशिक, यूनिस कुचे, उमर-उल-इस्लाम और वसीम इकबाल ने स्नूकर के क्वार्टर फाइनल राउंड में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एमए स्टेडियम के बिलियर्ड्स हाल में मंगलवार को 28वीं जेएंडके स्टेट बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैंपियनशिप में स्नूकर के सीनियर वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच समाप्त हुए। इसके अलावा सीनियर वर्ग के बिलियर्ड्स के लीग मैच भी शुरू हुए। चैंपियनशिप का आयोजन जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन जेएंडके द्वारा किया जा रहा है। संवाद