जम्मू। खेल गांव नगरोटा में जिला जम्मू की अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें एएजी बालिका और अंडर-17 लड़कों के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जोन से करीब 240 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में जोन गांधी नगर ने जोन सतवारी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जारा और फातिमा ने टीम के लिए गोल किए। इससे पहले गांधीनगर की टीम ने बिश्नाह को 3-0 और मढ़ को 3-0 से हराया था। सतवारी की खिलाड़ियों ने जम्मू की टीम को 2-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 लड़कों के मुकाबलों में जोन सतवारी ने अरनिया की टीम को 6-0 से हराया। अखनूर ने आरएस पुरा को 6-0 से मात दी जबकि जम्मू ने बिश्नाह को 7-0 से हराया। अखनूर की टीम में ध्रुव और कपिश ने दो-दो गोल किए। संवाद