पुलिस तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान स्रोत पीटीटीआई
विजयपुर। पुलिस तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान (पीटीटीआई) विजयपुर में बेसिक रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स के प्रशिक्षुओं के लिए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर, 800 मीटर और 1600 मीटर दौड़ शामिल थी। कुल 38 रंगरूट ने अपने-अपने आयोजनों में शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। इनमें 20 महिला और 18 पुरुष प्रशिक्षु शामिल थे। पीटीटीआई के प्राचार्य रणजीत सिंह संब्याल ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को खेल-कूद में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद