फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए प्रदेश के तीन खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में सिधानी सिंह, श्रीमई भट्ट और माधवेंद्र सांब्याल का चयन। संघ - फोटो : samvad
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के तीन सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों का चयन विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। इनमें सिधानी सिंह, श्रीमई भट और माधवेंद्र सिंह संब्याल शामिल हैं। प्रतियोगिता 26 से 31 अक्तूबर तक चीन में होगी। तीनों खिलाड़ी खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस केंद्र से जुड़े हैं। इनका चयन भारतीय एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस महासंघ ने किया है। हाल में श्रीनगर में हुई जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में श्रीमई भट ने दो कांस्य पदक जीते। माधवेंद्र ने एक कांस्य पदक हासिल किया। इन प्रदर्शनों से उनकी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दावेदारी मजबूत हुई। खिलाड़ियों ने इस सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक इंदु भूषण के मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास को दिया। विश्व चैंपियनशिप में चयन से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें