फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केआईसी जम्मू और साहिल हॉकी क्लब ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। माय यूथ माय प्राइड के तहत जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित हॉकी लीग में बुधवार को केके हक्कू स्टेडियम में महिला वर्ग के मुकाबले खेले गए। पहला मैच केके हॉकी क्लब और केआईसी जम्मू के बीच खेला गया। इसमें केआईसी जम्मू ने 8-0 के अंतर से मैच अपने नाम किया। केआईसी की कप्तान काजल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं दूसरा मुकाबला मास्टर्स इलेवन और साहिल हॉकी क्लब के बीच हुआ। इसमें साहिल हाॅकी क्लब ने 4-1 के अंतर से मैच अपने नाम किया। टीम के लिए सिमरनजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान में संभागीय खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह मुख्य अतिथि जबकि केके हक्कू स्टेडियम के प्रबंधक अजय गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें