फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंडर-17 बॉस्केटबॉल में ह्यूमैनिटी पब्लिक स्कूल उप विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ह्यूमैनिटी पब्लिक स्कूल की अंडर-17 बास्केटबॉल गर्ल्स टीम अंतर जिला प्रतियोगिता में उपविजेता रही। एपीएस उधमपुर में प्रतियोगिता हुई। युवा खेल एवं सेवा अधिकारी जिला उधमपुर मुख्यातिथि रहे। विजेता टीम में गायत्री सिंह, राधिका चाढ़क, निहारिका चाढ़क, निहारिका भगत, स्नेहा शर्मा और साधना टाक शामिल हैं। टीम से गायत्री सिंह और स्नेहा शर्मा का अंडर-17 वर्ग में संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। स्कूल के खेल प्रभारी महान सिंह ने जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत को दिया है। प्रिंसिपल गौरव चाढ़क ने विजेताओं को बधाई और भविष्य के प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं। वाइस प्रिंसिपल अंकु चाढ़क ने टीम की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें