जम्मू। लीजेंड मास्टर्स इंटर स्टेट वेटर्न नेशनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का वीरवार से आगाज होगा। एमए स्टेडियम में टूर्नामेंट के तहत मुकाबले खेले जाएंगे। बुधवार को ट्रॉफी और टीम जर्सी के अनावरण के लिए समारोह हुआ। इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व महासचिव और जम्मू क्लब के सचिव गौरव गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने आई टीमों का स्वागत किया। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए वेटर्न क्रिकेट एसोसिएशन जेएंडके के प्रयासों की सराहना की। मुंबई और विदर्भ टीम के कप्तान अभिषेक चौधरी व समीर शाह ने कहा कि पहली बार इस टूर्नामेंट के लिए जम्मू आए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष सिंह, उपाध्यक्ष अमित कुमार और महासचिव विवेक सूरी भी उपस्थित रहे। ब्यूरो