फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से सुबह और शाम खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

जम्मू। खेलाे इंडिया सेंटर के लिए 40 हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए तैयार किया जाएगा। शनिवार को ओपन हॉकी खेलो इंडिया सिलेक्शन ट्रॉयल केके हक्कू स्टेडियम में हुआ। इसमें अंडर-18 आयु वर्ग के 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 35 लड़के और 35 लड़कियां शामिल रहीं। सभी खिलाड़ी जम्मू जिले से हैं। ट्रॉयल में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा दिखाई। कुल 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट सहित अन्य सुविधा मिलेगी। सोमवार से सुबह और शाम खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू होगा। हॉकी खेल में युवा प्रतिभाएं मिलें, इस उद्देश्य से ट्रॉयल आयोजित किए थे। वालीबॉल कोच और केके हक्कू स्टेडियम में प्रबंधक अजय गुप्ता की मौजूदगी में ट्रायल आयोजित हुए। इस दौरान जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य राजीव शर्मा, संभागीय खेल अधिकारी जम्मू अशोक सिंह, वरिष्ठ कोच दलविंदर सिंह, जगजीत सिंह, खेलो इंडिया सेंटर की परामर्शदाता अंजलि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें