फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर की अंडर-16 टीम ने पंजाब को हरा जीती क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर अंडर-16 लड़कों की क्रिकेट टीम ने बुधवार को चंडीगढ़ में बलराम दास टंडन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले मे पंजाब को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पंजाब के पहली पारी में 256 रन के स्कोर के जवाब में जेएंडके ने 284/8 रन बनाकर बढ़त के आधार पर मैच जीत लिया। शौर्य चौहान और मनितव्य के बीच छठे विकेट के लिए 121 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत जम्मू-कश्मीर सफल रहा। शौर्य ने 150 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 91 रन बनाए। मनितव्य ने 48 रनों का योगदान दिया। जैद मुफ्ती ने 38 रन बनाए। पंजाब के लिए आकाश सिंह और युवराज अरोड़ा ने 2-2 विकेट हासिल किए। इससे पहले पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 83.5 ओवर में 256 रनों का अच्छा स्कोर बनाया था। जेएंडके के लिए अरुण कुमार, शेफान और मनितव्य ने 2-2 विकेट हासिल किए। जम्मू-कश्मीर के जीवेश गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया, जबकि शौर्य चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जेकेसीए के सदस्य-प्रशासन ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने इस असाधारण उपलब्धि के लिए जम्मू-कश्मीर टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें