फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दोमाना के रशीद ने जीता कांग्रेल दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। कांग्रेल दंगल में शुक्रवार को बड़ी माली 31 हजार रुपये और छोटी माली की के लिए 21 हजार रुपये की कुश्ती करवाई गई। दंगल के पहले मुकाबले में दोमाना के रशीद ने पाटा बरन के संजय को पछाड़कर जीत दर्ज की। दूसरे कांटे और रोमांचक मुकाबले में पठानकोट के बिट्टू पहलवान ने अखनूर के आभा पहलवान को मात दी। तीसरे मुकाबले में पठानकोट के सोनू पहलवान ने दोमाना के सादिक को शिकस्त दी। दंगल में अन्य कई मुकाबले भी खेले गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसएचओ कानाचक मनोज धर रहे। दंगल कमेटी के सदस्य पुन्नू शर्मा ने कहा कि युवा वर्ग नशे का त्याग कर सेहत पर ध्यान दे। पहलवानी भारत की प्राचीन विद्या है। भारतीय पहलवानों ने हमेशा ही देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। अगले साल के दंगल में देशभर से पहलवान बुलाए जाएंगे। इस दौरान केएल शर्मा, नरेश शर्मा, बबलू शर्मा, राहुल शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें