खो- खो टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी स्रोत सोशल मीडिया
जम्मू। चौथे इंडिपेंडेंस कप (खो-खो) के बॉयज वर्ग में साई क्लब ने बाजी मारी। महिला वर्ग में परिवर्तन क्लब ने खिताब अपने नाम किया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल कौशल से निर्णयाक मंडल को प्रभावित किया। 13 से 14 सितंबर तक चला टूर्नामेंट के मुकाबले गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल गाड़ीगढ़ में खेले गए। रविवार को समापन समारोह में गौरव खजूरिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं। खिलाड़ियों और आयोजकों की सराहना की और विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज मल्होत्रा ने कहा कि इस आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ रही है। ब्यूरो