रुद्राक्ष पदक जीतने के बाद फोटो एसोसिएशन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के युवा जिम्नास्ट रुद्राक्ष खन्ना ने केरल में हुई नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक चैपिंयनशिप में कांस्य पदक जीता है। दो बार के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट और चार बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके रुद्राक्ष ने अपने प्रदर्शन से निणार्यक मंडल को प्रभावित किया और पोडियम तक पहुंचने में सफल रहे। रुद्राक्ष को जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठतम जिम्नास्टिक कोच सुरिंदर पाल सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया गया है। नेशनल प्रतियोगिता के दौरान जम्मू-कश्मीर टीम के साथ स्पोर्ट्स काउंसिल जिम्नास्टिक कोच मिताली डोगरा भी मौजूद हैं । ब्यूरो