फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेल गतिविधियों के लिए ढांचा होगा सुदृढ़, स्कूल खेलों को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीस करोड़ से 100 स्कूलों में बनेंगे आधुनिक खेल कोर्ट, छात्र कर सकेंगे अभ्यास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। प्रदेश में सरकारी स्कूलों के बच्चे खेलों में अपना भविष्य बना सकेंगे। 100 स्कूलों में खेल ढांचा विकसित किया जा रहा है। यानी स्कूल में अब बैडमिंटन, टेनिस, वाॅलीबाल, बास्केटबाॅल सहित अन्य खेलों के लिए अलग-अलग कोर्ट होंगे।

हर जिले से पांच स्कूलों को चिह्नित किया गया है। बीस जिलों में कुल 100 स्कूलों में काम होना है। कुल बीस करोड़ रुपये समग्र शिक्षा अभियान के तहत खर्च किए जाने हैं। मौजूदा समय में सरकारी स्कूलों में मैदान तो हैं मगर कोर्ट नहीं है। ऐसे में बच्चे खेलों का अभ्यास नहीं कर पाते। नतीजतन जब वार्षिक खेलों में भाग लेने का मौका मिलता है तो बच्चे सही तरीके से प्रदर्शन न होने के कारण बाहर हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्कूलों में बच्चे अभ्यास कर सकेंगे और अपना भविष्य बना सकेंगे। स्कूलों में खेल सामग्री भी परियोजना के तहत जारी होगी। पहले चरण में सौ स्कूलों को लिया गया है। इसी तरह हर साल 100 अन्य स्कूलों में काम होगा। प्रोजेक्ट को फरवरी 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समग्र शिक्षा अभियान के उपनिदेशक प्लानिंग बिलाल रशीद ने कहा कि राशि जारी कर दी गई है। स्कूलों में खेल सुविधा दी जाएगी।

अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें