जम्मू। राष्ट्रीय रोलबॉल चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर अंडर 17 बॉयज रोल बॉल टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। जयपुर में जारी प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर ने लीग मुकाबलों में अपने पूल में चंडीगढ़ और हरियाणा को हराया था। अब क्वार्टरफाइनल में उसका सामना महाराष्ट्रा के साथ होगा। हरियाणा के खिलाफ हुए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से मैच जीता। इस मुकाबले में टीम क लिए समर्थ गुप्ता, रूविन कौल और भरत राज ने एक-एक गोल किया। इस जीत में गोलकीपर तरणश गुप्ता और अथर्व जंडियाल ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जेएंडके रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव मधू शर्मा ने टीम के इस प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दीं।