दंगल में पहलवानों के साथ मुख्य अतिथि व अन्य
(फोटो)
जम्मू। तहसील चौकीचौरा में रक्षाबंधन पर वार्षिक दंगल करवाया गया। बड़ी माली की कुश्ती सुरजीत और मुनीर खान के बीच हुई, जिसमें मुनीर ने बाजी मारकर 31 हजार रुपये का नकद इनाम जीता। छोटी माली पर दलेर खान ने हरियाणा के चांद को पटकनी दी और 21 हजार रुपये इनाम जीता। तीसरे मुकाबले में मोहम्मद हफीज ने बलवान को हराकर 15 हजार रुपये इनाम जीता। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता यशपाल शर्मा थे। उन्होंने दंगल कमेटी के चेयरमैन परमानंद शर्मा, उपाध्यक्ष भूषण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मास्टर पवन, सीता राम, प्रवीन आदि को कार्यक्रम के लिए बधाई दी। मौके पर सरपंच हरबंस लाल, चुनी लाल, सतपाल शर्मा, राधे श्याम, तरसेम लाल आदि मौजूद रहे। संवाद