फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीर बाबा परवान शाह की मजार पर मेले एवं दंगल का आयोजन

विज्ञापन
दंगल के विजेता विक्की पहलवान गठित कमेटी के सदस्यों के साथ
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव चौहाला में रविवार को पीर बाबा परवान शाह की मजार पर मेले एवं दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के साथ दूसरे प्रदेश से आए नामी पहलवानों ने शामिल लेकर दावं पेंच दिखाए।
विज्ञापन

दंगल का मुख्य मुकाबला चंडीगढ़ के विक्की, आरएस पुरा के लकी पहलवान बीच हुआ। उन्होंने बेहतर कुश्ती दिखाई और चंडीगढ़ के विक्की ने दंगल अपने नाम किया। थाना प्रभारी पवन डोगरा ने दंगल कमेटी की सराहना की और कहा कि इस तरह के खेलों के आयोजन से युवाओं को बुरी आदतों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। दंगल कमेटी के प्रधान जगदीश राज बिट्टू ने बताया कि हर वर्ष दंगल का आयोजन कराया जाता है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ दूसरे प्रदेश से आए हुए पहलवान जौहर दिखाते हैं।
इस मौके पर दंगल कमेटी के खड़क सिंह, विरेंद्र कुमार, सौरभ, राजपाल, संदीप कुमार, जनक राज, अजय कुमार, सरदार राजेश सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें