फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अब्दुल्लिया में हुए वार्षिक दंगल में पहलवानों ने दिखाए जौहर

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा दंगल में भाग लेते पहलवान
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां में सोमवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ दूसरे प्रदेश से आए नामी पहलवानों ने हिस्सा लेकर जौहर दिखाए।
विज्ञापन

दंगल के दौरान दो दर्जन से अधिक मुकाबले देखने को मिले जिसमें पहलवानों ने अपने दाव पेच दिखाएं। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने दंगल आरंभ कराने के साध विजेता पहलवानों को माली एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया। दंगल का पहला मुकाबला आरएस पुरा के काका पहलवान तथा पंजाब के शमशेर पहलवान के बीच, दूसरा मुकाबला आरएस पुरा के बाबा पहलवान तथा पानीपत के लखन घोड़ा पहलवान के बीच हुआ। इसके अलावा तीसरा मुकाबला आरएस पुरा के सेठी तथा हमाम पहलवान के बीच हुआ, तीनों ही मुकाबले बराबरी पर रहे।
पूर्व सरपंच रतन लाल, कृष्ण चौधरी तथा सौदागर चौधरी आदि ने बताया कि गांव में पीर बाबा रतन साहिब की याद में हर वर्ष वार्षिक मेले एवं दंगल का आयोजन गांव वासियों की तरफ से कराया जाता है। उन्होंने बताया कि गांव में आजादी से पूर्व दंगल की शुरुआत हुई थी। गांव स्थित पीर बाबा पर गांव के लोगों पर आशीर्वाद बना रहता है। पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली गोलाबारी से पीर बाबा उन्हें सुरक्षित रखते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच नीलम कुमारी, सौदागर चौधरी, कृष्ण चौधरी तथा वचन, दर्शन चौधरी, नगर पालिका के चेयरमैन सतपाल पप्पी, यशपाल चौधरी, राजेश चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दंगल में पहलवानों ने दिखाए दावं पेंच
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र के काला गेट-4 नंबर में पीर बाबा की मजार पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई पहलवानों ने दावं पेंच दिखाए। दंगल कमेटी की तरफ से पुख्ता बंदोबस्त किए गए। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण क्षेत्र में लोग काफी रुचि के साथ दंगल में देखने पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया मौजूद रहे। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस द्वारा दंगल की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें