बिश्नाह में खेल का सामान वितरित करते अतिथि।
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। पंचायत करयाल ब्राह्मण में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सरपंच अनिल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर कुमार, सतपाल शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच अनिल शर्मा ने युवाओं से कहा कि वे नशे से दूर रहकर खेलों में रुचि लगाएं। सामाजिक कार्य में समय व्यतीत करें, इसके साथ ही देश की खुशहाली और विकास के लिए योगदान दें। सरपंच ने नौ गांवों के युवाओं को वार्डों की पंचों की मौजूदगी में खेल का सामान वितरित किया। संवाद