सांबा। जिले के समैलपुर में सीआरपीएफ की 38वीं वाहिनी की ओर से अंतरवहनी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कमांडिंग अधिकारी धीरेंद्र वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में 8 टीमें शामिल हुईं। 20 नवंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। इस में 38 वीं वाहिणी की ए कंपनी ने डेट मुख्यालय को हराया। इस अवसर पर दीपक मेहरा, देवेंद्र सिंह, संजय मोहंती, हरजी लाल बैरव, डॉ. राहुल मलपोत्रा, सरपंच मोहमद सलीम के साथ स्थानीय लोग व जवान उपस्थित थे। संवाद