सांबा थलोरा फुटवाल प्रीमियर लीग में फाईनल मे प्रबेश करने की खुशी जाहिर करते खिलाडी
- फोटो : SAMBA
सांबा। मंडी थलोरा में खेली जा रही फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें थलोरा फुटबाल क्लब और हीरानगर फुटबाल क्लब में मुकाबला हुआ। थलोरा क्लब ने 2-1 गोल के अंतर से मैच जीत कर फाइनल में जगह बना ली। थलोरा क्लब के खिलाड़ी शुरू से ही हावी रहे। भाविक संब्याल ने शानदार 2 गोल कर टीम को जीत दिलाई। हीरानगर फुटबाल क्लब के रोहित ने अपनी टीम के लिए एक गोल किया। अब प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को थलोरा क्लब व सैनिक कालोनी क्लब के बीच खेला जाएगा।