सांबा। कस्बे की मंडी थलोरा में चल रही थलोरा फुटबाल प्रीमियर लीग में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। इनमें पहला मुकाबला करतार फुटबाल क्लब और कठुआ क्लब के बीच खेला गया। इसमें करतार क्लब ने 2-0 से मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला थलोरा क्लब व यूनाईटेड कठुआ के मध्य हुआ। इसमें थ्लोरा क्लब ने 4-2 गोल अंतर से मुकाबला जीत लिया। तीसरा मैच सैनिक कॉलोनी क्लब व कोटली फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। इसमें सैनिक कालोनी क्लब ने 2-1 गोल अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। संवाद