गांव फतेहपुर ब्राह्मण में दंगल आरम्भ करवाते बाबा जसवीर दास व अन्या
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गांव फतेहपुर ब्राह्मण स्थित श्रीश्री 108 डेरा बाबा सिद्ध जोगिया दा दुख निवारण मंदिर के सेवादार बाबा जसवीर दास की अध्यक्षता में सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा पड़ोसी राज्यों से आए पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। सेवादार ने दंगल की शुरुआत कराई। हर साल मंदिर में बाबा सिद्ध गोरिया जी का मेला आयोजित होता है। बाबा ने बताया कि महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार छोटे स्तर पर दंगल किया गया है। पहला मुकाबला आरएस पुरा के सेठी पहलवान तथा शशि बीच हुआ। सेठी पहलवान ने जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में राहुल पहलवान ने जीत हासिल की, जबकि तीसरा मुकाबला दिलचस्प रहा। इसमें राजा पहलवान ने जीत प्राप्त की।
कमेटी की तरफ से विजेता पहलवानों को नकद राशि एवं माली देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कृष्ण चौधरी, नंबरदार कुलदीप राज सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।