रियासी। पुलिस विभाग की तरफ से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शहीद मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। पहले मैच में टाइगर क्लब ने टास जीत कर बल्लेबाजी की और सभी विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। वहीं, भवानी क्लब कटड़ा ने बल्लेबाज अनुप के 37 रन की बदौलत छह विकेट से जीत लिया। दूसरे मैच में तारिक क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिंदुस्तान क्लब के बल्लेबाज सरबजीत के 39 रनों की बदौलत मैच को छह विकेट से जीत लिया। अनूप और सरबजीत को बेहतरीन खेल के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में वीरवार को नेशनल-हिंदुस्तान क्लब और भवानी-थनपाल क्लब के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। फाइनल मैच शुक्रवार को होगा।