रियासी। रियासी में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेेडियम में अंतर जिला खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। सोमवार को फुटबाल के मैच खेले गए, जिसमें एडीसी राजेंद्र शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर उन्हें शिक्षा के साथ खेलकूद में भी शामिल के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी और शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में फुटबाल के साथ ही वॉलीबाल, कबडडी, खो-खो और क्रिकेट के मुकाबले होंगे। डीसी के निर्देश पर पांच माह बाद जिले में खेलकूद गतिविधियां शुरू हुई हैं।