मीरा साहिब ट्रेकिंग अभियान में शामिल बच्चों को एसडीएम रवाना करते हुए।
मीरां साहिब। यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स के संरक्षण में बच्चों को ट्रेकिंग के लिए भेजा गया है। इस दल को सोमवार को एसडीएम रामलाल शर्मा ने झंडी दिखा रवाना किया। दल में शामिल बच्चे पांच दिन तक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। मीरां साहिब में आयोजित समारोह में एसडीएम ने कहा कि इस तरह के शिविर लगाए जाने की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह बच्चों की प्रतिभा सामने आएगी और वे आगे चलकर उसे अपना कॅरियर भी बना सकते हैं। इस दौरान एसकेएच डीईवी राज शर्मा, जेडपीइओ राकेश कक्कड़ भी मौजूद रहे। इसमें 100 छात्र लड़के और लड़कियां और 15 कर्मचारी सदस्य मीरां साहिब के अलग-अलग सरकारी व निजी संस्थान से आए थे। महानिदेशक युवा सेवाओं और खेल ने बताया कि ट्रेकिंग शिविर में बच्चे मानसर मे रैपिंग, रस्सी पर चढ़ना, टग ऑफ वार और अन्य मनोरंजक गतिविधियों, प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। बच्चों को ट्रैक सूट और अन्य जरूरत का समान प्रदान किया गया। संवाद