जम्मू। दूरदराज क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के प्रयास में अखनूर स्पोर्ट्स क्लब 20 दिसंबर से लेफ्टिनेंट ठाकुर दास मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज करने जा रही है। यह प्रतियोगिता सरकारी ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल अखनूर में आयोजित होगी। यह फैसला क्लब के वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य और आयोजक कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट विषणु कांत की अध्यक्षता में लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी और प्रतियोगिता के सभी मैच नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की चैंपियन टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व आकर्षक इनान दिए जाएंगे। जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये व पुरस्कार के साथ सम्मान दिया जाएगा। बैठक में डॉ. आरसी कश्यप, दीपक मैनी, डॉ. वीएस वर्मा, एसएस लंगेह, केके शर्मा, दवेंद्र चंदन और रमन गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी /टीमें क्लब के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।