फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डनसाल जोन ने आरएस पुरा को क्रिक्रेट प्रतियोगिता में हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक गजनाफेर अली के नेतृत्व में एकदिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं में 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मीरां जूडो अंडर-17 प्रतियोगिता में मीरां साहिब जोन से प्रवीण अख्तर, मड़ जोन से गुरलीन, नवनीत, गांधी नगर जोन से लिशा गुप्ता, जम्मू जोन से हर्षिता गुप्ता, गांधीनगर जोन से प्राची, निराली शर्मा, मड़ जोन से कोमल कौर और जम्मू जोन से अर्शिका ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 में जम्मू जोन से नितिका गुप्ता, पायल गुप्ता, खुशी, मड़ जोन से हरलीन कौर, जरलीन कौर, जम्मू जोन से मरथाली, मड़ जोन से जनमीत कौर और तमन्ना ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 ब्वॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता में डनसाल जोन ने आरएस पुरा जोन को 51 रन से हराया। डनसाल जोन ने 10 ओवर में 61 रन बनाए। बिश्नाह ने अखनूर जोन को 20 रन से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें