अखनूर। सीमा सुरक्षा बल की 12 बटालियन ने सरकार की तरफ से चलाए जा रहे फिट इंडिया मिशन आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अखनूर-ज्यौड़ियां रोड पर 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। इसका 12 बटालियन सीमा सुरक्षा बल कमांडेंट दिलबाग सिंह ने झंडी देखा कर शुभारंभ किया। दिलबाग सिंह के नेतृत्व में बटालियन के उपस्थित सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने भी बड़े हर्ष और उत्साह के साथ दौड़ में भाग लिया। कमांडेंट ने बताया दौड़ का उद्देश्य फिटनेस को प्रोत्साहित करना बताया और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर नींद, पाचन शक्ति बनाए रखने कोलेस्ट्राल को कम करने एवं अन्य बीमारियों से दूर रहने के लिए दौड़ भाग करना आवश्यक बताया। संवाद