फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह क्रिकेट क्लब का फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में खेली जा रही प्रथम हैप्पी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में सिंह क्रिकेट क्लब ने सिंह चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर फाइनल प्रवेश किया। सिंह क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी की। इसमें सिंह चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब ने मात्र दस ओवर में पूरी टीम 113 रन बना करके आदट हो गई। इसमें चंदन ने 28 रन और सनी 18 रन बनाए। वहीं सिंह क्रिकेट क्लब की तरफ से सुमित ने चार और सनी ने तीन विकेट लिए। जीत का लक्ष्य लेकर उतरी सिंह क्रिकेट क्लब टीम 16.3 ओवरों में छह विकेट खो करके 114 रन बना लिए। इसमें रोवण 48 रन और भूपेंद्र ने 15 रन बनाए। सिंह चैलेंजर्स की तरफ से मानव ने दो विकेट लिए। सुमित को मैन आफ द मैच घोषित किया। टूर्नामेेंट का आयोजन अखनूर तहसील क्रिकेट के चेयरमैन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन महासचिव शाम सिंह की अगुवाई में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें