फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल मैदान के चारों ओर घास और झाड़ियां उगीं

विज्ञापन
अखनूर. कस्बे के हायर सेकंडरी स्कूल में बास्केटबाल मैदान के चारों ओर उगी झाड़ियां।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में बास्केटबाल मैदान के चारों ओर घास और झाड़ियां उगीं हैं। इसके कारण खिलाड़ियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मैदान के रखरखाव और झाड़ियों को हटाया जाए।
विज्ञापन

खिलाड़ी रोहन कुमार ने बताया कि बरसात शुरू होते ही बास्केटबाल मैदान के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने के कारण खिलाड़ी खेल नहीं पाते। बाल झाड़ियों में जाने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका रहती है। खिलाड़ी अभय कुमार ने बताया कि बास्केटबाल के मैदान के चारों झाड़ियां उगाने पर हो रही परेशानियों के बारे में स्कूल वालों को अवगत कराया, मगर झाड़ियों की सफाई नहीं की गई। यहां इतनी झाड़ियां उगी हैं कि खिलाड़ी उन्हें खुद नहीं हटा सकते। ऐसे में युवाओं ने खेलना भी बंद कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें