कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ के चेयरमैन नरेन्द्र सिंह भाऊ
ज्यौड़ियां। कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ की तरफ से खौड़ में 28 और 29 अप्रैल को कबड्डी प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें अखनूर की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। इसकी जानकारी कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन नरेंद्र सिंह भाऊ ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शाम चार बजे से शाम सात बजे तक मैच खेले जाएंगे। इसको लेकर क्षेत्र के सभी लोगों से अपील है कि प्रतियोगिता के मुकाबलों को देखने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। प्रतियोगिता का फाइनल 29 अप्रैल को होगा।